अयोध्या.कैंट पुलिस ने हाइवे लूट गैंग का पर्दाफाश किया।गैंग के 7 सदस्यों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।एक आरोपी पहले से ही बस्ती जेल में बंद है।चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।21 जनवरी को थाना कैंट क्षेत्र के एक युवक को बंधक बनाकर कार में बैठाकर ले जाया गया था।बदमाशों ने युवक से नगदी और आभूषण लूट लिए थे।पीड़ित की शिकायत पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीम गठित कर हाईवे पर सक्रिय लुटेरों की तलाश शुरू की गई।गिरफ्तार आरोपियों में एक अमेठी और दूसरा बस्ती का निवासी है।आरोपियों के पास से ₹50,000 नगद, लूटे गए आभूषण, अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई।