India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपत्थरबाजी करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्थरबाजी करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट अमन कुमार

हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रैली के दौरान उस समय हल्का तनाव उत्पन्न हो गया, जब दुकान से गुटखा खरीदने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से मामूली पत्थरबाजी की घटना सामने आई।घटना में 2 से 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्थरबाजी करने वाले 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस प्रशासन अलर्ट:घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।एडीजी मेरठ जोन का बयान:इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और रैली सकुशल संपन्न करा दी गई है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। एसपी ने किया निरीक्षण:पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश जारी किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular