स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी
बदायूँ, ।जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने जानकारी दी है कि 25 से 29 सितम्बर 2025 के बीच इण्डिया एक्सपो सेन्टर एण्ड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपीएसआईटीएस (UPSITS) मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह इसका तीसरा संस्करण होगा।इस मेले में प्रदेश भर के निर्यातक, ओडीओपी उद्यमी, एमएसएमई, महिला एवं युवा उद्यमियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। बदायूं जनपद के इच्छुक उद्यमी अपने उत्पादों के साथ इस मेले में भाग लेने हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आंवला रोड, सालारपुर, बदायूं से संपर्क कर सकते हैं।यह मेला न केवल उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच देगा, बल्कि व्यापारिक नेटवर्क, विपणन और संभावित खरीदारों से संपर्क का भी सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।