दिवंगत सपा विधायक सुधाकर सिंह के बेटे की भावुक बात
रिपोर्ट भूदेव सिंह
बदायूं:समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह के हालिया निधन के बाद उनके बेटे सुजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल खोलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में अखिलेश यादव ने पार्टी अध्यक्ष की भूमिका से कहीं आगे बढ़कर परिवार के एक सदस्य की तरह साथ निभाया। सुजीत सिंह के अनुसार, जब उनके पिता को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो अखिलेश यादव ने 24 घंटे के भीतर तीन बार फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इतना ही नहीं, सुजीत के अस्पताल पहुँचने से पहले ही अखिलेश यादव अस्पताल के डायरेक्टर और डॉक्टरों से बातचीत कर चुके थे। जब सुजीत अस्पताल पहुँचे, तो डॉक्टर पहले से ही वहाँ मौजूद थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस पूरे दुखद समय में अखिलेश यादव का साथ शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने परिवार और अभिभावक की तरह हर कदम पर सहयोग किया ।सुजीत सिंह ने आगे कहा कि अखिलेश यादव का सौम्य स्वभाव, सादगी और संवेदनशीलता ही उन्हें एक बड़ा नेता बनाती है। यही वजह है कि न केवल उनकी पार्टी, बल्कि अन्य दलों के नेता भी उनका सम्मान करते हैं।