India Times 7

Homeअयोध्यानीम का पेड़ तोड़ने की शिकायत पर महिला को पीटा, हालत ...

नीम का पेड़ तोड़ने की शिकायत पर महिला को पीटा, हालत गंभीर

अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत – रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवई मजरे इटवा निवासी एक महिला अपने सहन के सामने लगे नीम के पेड़ तोड़ने की शिकायत करने गई। तो विपक्षियों ने महिला और उसकी दो बेटियों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।* *ग्राम इटवा निवासी शांति देवी पत्नी रामसजीवन ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने घर के सामने छोटा नीम का पेड़ लगा रखा था। जिसको विपक्षी रामगुलाम की नातिन नेहा ने तोड़ डाला। जिसकी शिकायत विपक्षियों के घर करने गई। तो विपक्षियों में शामिल रामगुलाम,केशवराम*, *मधुरा,विशुना ने शांति देवी और उसकी दो बेटियों को एक जुट *होकर जमकर पिटाई कर दिया।* *मारपीट में शांति देवी की बड़ी बेटी के हाथ और उंगली में चोट* *आई। जबकि छोटी बेटी के सर में गंभीर चोट लगी है। पीड़िता के पति राम सजीवन का आरोप है कि उसकी पत्नी मारपीट के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी थी। जिससे पत्नी के पेट और सिर में गंभीर चोटे आई और एक दांत भी टूट गया। मामले में पुलिस ने मेरी पत्नी और बेटियों को पीटने वाले लोगों से तहरीर लेकर हम पीड़ितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं मारपीट में घायल महिला शांति देवी की हालात गंभीर बताई जा रही है। पूछे जाने पर हल्का दरोगा देवेंद्र चौधरी का कहना है कि प्रकरण में दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular