India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशनवनिर्मित महाराणा प्रताप स्वागत द्वार का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने...

नवनिर्मित महाराणा प्रताप स्वागत द्वार का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

बरेली महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष्य में नगरिया स्थित नवनिर्मित महाराणा प्रताप स्वागत द्वार का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह एमएलसी श्री महाराज सिंह व जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने किया। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा कराए गए 5 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन व लगभग 11 करोड़ के होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मंत्री धर्मपाल सिंह जी ने कहा उत्तर प्रदेश में सबका साथ सबका विकास होने का यह सबूत है कि आंवला नगर पालिका को योगी सरकार पर्याप्त धन दे रही है और हम लगातार प्रयास करेंगे कि नगर पालिका आंवला को नंबर एक क्लास की नगर पालिका बनाया जाए। महाराज सिंह जी ने महाराज प्रताप की जयंती पर सभी आए हुए क्षेत्र वासियों को बधाई दी। जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने प्रदेश को क्राइम मुक्त प्रदेश बताया। नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने सभी आए हुए अतिथियों का व क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप से पांचो मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका के सम्मानित सभासद, उप जिलाधिकारी महोदय, क्षेत्राधिकारी महोदय, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular