India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशनवनियुक्त अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा ने संभाला पदभार

नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा ने संभाला पदभार

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

शामली। जलालाबाद नगर पंचायत में शासन के आदेश अनुसार कासगंज की नगर पंचायत भरगैन से स्थानांतरित होकर आए। अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा ने शनिवार को नगर पंचायत जलालाबाद का कार्य भार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिर मालिक से पदभार संभाला है इससे पूर्व विजय आनंद के स्थानांतरण के बाद नगर पंचायत थाना भवन की तत्कालीन अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता को लगभग 6 माह तक जलालाबाद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था । उसके पश्चात नगर पंचायत झिंझाना के तत्कालीन अधिशासीय अधिकारी योगेंद्र सिंह ने 8 माह तक अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी के रूप में दो वर्षों से अधिक समय तक कार्य किया है। जो 7 अगस्त 2025 तक रहा है। नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा 2019 बैच के अधिकारी हैं। और उनकी चौथी नियुक्ति है। नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिर मलिक ने कहा कि उनका प्रयास नव नियुक्त अधिकारी के साथ मिलकर नगर विकास कार्यों को गति देने का काम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular