India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशदातागंज विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ एक सामूहिक बैठक आयोजित की

दातागंज विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ एक सामूहिक बैठक आयोजित की

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड समरेर में क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के साथ एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दातागंज विधानसभा के विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखें तथा सड़क, पेयजल, स्वच्छता, आवास, मनरेगा, जल निकासी सहित अन्य जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने का आह्वान किया।बैठक में ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष समरेर सुरेंद्र गुर्जर, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, विकास खंड के अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक के अंत में विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular