संवाददाता -भूदेव प्रेमी
बदायूं: थाना बिल्सी पुलिस ने दहेज हत्या के एक सनसनीखेज मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बिल्सी के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मुकेश कुमार पुत्र हेतराम उर्फ गुलशन राम, भूदेव पुत्र मुकेश कुमार और रचना पुत्री मुकेश कुमार शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम महलोली थाना बिल्सी जनपद बदायूं के निवासी हैं। पुलिस को इनकी गिरफ्तारी मुखबिर की विशेष सूचना पर मुजरिया तिराहे पर बने यात्री शेड से दिनांक 09 जून 2025 को दोपहर 12:10 बजे के करीब सम्भव हो सकी।घटना का विवरण:दिनांक 06 जून 2025 को वादिनी श्रीमती रीना देवी पत्नी रामओतार, निवासी ग्राम धिमरपुरा थाना वज़ीरगंज जनपद बदायूं, ने थाना बिल्सी में तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सोनम की दहेज के लिए प्रताड़ना की जाती थी और अंततः उसे गला दबाकर मार डाला गया। इस आधार पर थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 203/2025 अंतर्गत धारा 80/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कुल छह अभियुक्त नामजद किए गए थे, जिनमें से तीन की गिरफ्तारी अब हो चुकी है।गिरफ्तारी का विवरण:स्थान: मुजरिया तिराहा, यात्री शेड, थाना बिल्सी दिनांक एवं समय: 09 जून 2025, दोपहर 12:10 बजेगिरफ्तार अभियुक्त:1. मुकेश कुमार पुत्र हेतराम उर्फ गुलशन राम2. भूदेव पुत्र मुकेश कुमार3. रचना पुत्री मुकेश कुमारगिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।