India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशतीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया, बच्चो को पुरस्कार वितरण किया...

तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया, बच्चो को पुरस्कार वितरण किया गया

रिपोर्ट- सुधीर कुमार

थानाभवन/शामली डी. एन. पब्लिक स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रधानाचार्या *श्रीमती संगीता शर्मा* द्वारा *माता सरस्वती* की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित करने से हुई ।इसके पश्चात पारंपरिक गीतों और नृत्य से ने सभी का मन मोहा। सभी महिलाओं और छात्राओं ने हरे परिधान पहनकर तीज के पारंपरिक रूप को जीवंत किया। मेंहदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।जिसमें प्रथम इंशा,द्वितीय ऐमन,एवम तृतीय स्थान सोनाक्षी ने प्राप्त किया और तीज गीतों ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया।बच्चो के लिए कुछ आनंददायक खेलो का भी आयोजन किया गया ।विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्राएं शामिल हुईं। तीज से जुड़ी लोक परंपराओं पर आधारित कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।प्रधानाचार्या महोदया ने अपने उद्धबोधन में तीज पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का समापन बच्चो को पुरस्कार वितरण से हुआ।इस अवसर पर मांगेराम, सोनिया, रहमत,राखी, रितिका,नेहा,अफ्शा,विशाखा,आस्था आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular