Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में सिपाही टीपू सुल्तान का निधन

ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में सिपाही टीपू सुल्तान का निधन

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ— भूदेव प्रेमी

बदायूँ, जिले में तैनात आरक्षी टीपू सुल्तान का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वर्ष 2016 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए टीपू सुल्तान वर्तमान में रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में तैनात थे। सोमवार को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर दोपहिया वाहन से अपने निवास स्थान की ओर लौट रहे थे, तभी थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम कुन्दावली के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सिपाही को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रूदायन में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।आरक्षी टीपू सुल्तान इस्लामनगर कस्बे में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी गौरव उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगणों ने रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और सलामी देकर अंतिम विदाई दी।रिपोर्ट:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular