Home अयोध्या डॉ.उदय जसराज रत्न महिला पी जी कालेज में काफी धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक ढंग से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

डॉ.उदय जसराज रत्न महिला पी जी कालेज में काफी धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक ढंग से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

0

अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट – जिले के नंदीग्राम भरकुण्ड टोल प्लाजा निकट डॉ उदय जसराज रत्न महिला पी जी कालेज में काफी धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक ढंग से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस ,उक्त मौके पर महाविद्यालय की प्रबंधिका द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया गया,76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए गया भाषण प्रतियोगिता के साथ साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई, उसी दौरान देश को आजादी देने वाले वीर सपूतों के योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई, उसी कड़ी में विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने ओजस्वी भाषण में व संबोधन में कहा हम सभी देश वासियों को उनकी कुर्बानी को नहीं भूलना चाहिए,देश में एकता ,अखंडता सम्प्रभुता को कायम रखकर धर्म निरपेक्ष की आधारशिला पर सभी वर्गों के एक साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए,, एकांकी सहित सांस्कृतिक मंचन कार्यक्रम,छात्राओं द्वारा देश भक्ति चेतना गीत प्रस्तुत करने के साथ साथ बच्चों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया, उक्त मौके पर रामगोविन्द, राकेश कुमार, अमरनाथ सहित अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकागण मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here