रिपोर्ट सुधीर कुमार शामली
थाना भवन के डी.एन. पब्लिक स्कूल में संत रविदास जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में गुरु रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर गुरु रविदास जी के समता, भाईचारा और मानवता के संदेशों को प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों को उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण बना रहा।इस अवसर पर मांगेराम, सोनिया, लीना, तनु, नेहा, रितिका, विशाखा, अन्नू, तानिया, पायल, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।