India Times 7

Homeशामलीडी.एन.पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस

डी.एन.पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस

रिपोर्ट सुधीर कुमार

थाना भवन/शामली डी. एन. पब्लिक स्कूल,थाना भवन में बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।स्कूल को शानदार तरीके से सजाया गया।  स्कूल मैनेजर मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके प्रेम और स्नेह के कारण ही उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।उन्होंने यह भी बताया कि नेहरू जी बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देते थे। उन्होंने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रधानाचार्या संगीता शर्मा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति बच्चों पर निर्भर करती है। इसलिए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी आयु में ही अच्छे संस्कार एवं उचित दिशा प्रदान की जाए, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस, नृत्य, और भाषण जैसी विविध प्रस्तुतियाँ दी गईं। छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्र की आधारशिला बताते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। यदि हमें देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना है, तो हमें अपने बच्चों के वर्तमान को मजबूत करना होगा।अंत में सभी शिक्षकों ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular