Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, प्रशासन सतर्क — कंट्रोल...

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, प्रशासन सतर्क — कंट्रोल रूम नम्बर जारी

रिपोर्ट:स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी

बदायूं जनपद में लगातार हो रही बारिश और गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को तहसील दातागंज के अंतर्गत आने वाले बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम जटा, ठकुरी नगला, अटैना पुल क्षेत्र, तथा उसावां व उसहैत तटबंधों की स्थिति का जायज़ा लिया। डीएम ने मौके पर मौजूद ग्रामवासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी ग्रामीण को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक टीम पूरी तरह तैयार है और किसी भी आपात स्थिति में राहत व सहायता प्रदान करने के लिए सजग है। डीएम ने किसी भी प्रकार की सूचना या मदद के लिए निम्नलिखित कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं: सिंचाई विभाग बाढ़ खंड कंट्रोल रूम: 05832-451362कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम: 7505395940, 7505389289, 05832-266052ग्राम जटा के संपर्क मार्ग पर बने रपटा पुल पर पानी आ जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है, जिस पर प्रशासन ने स्टीमर की व्यवस्था कराई है। डीएम ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावितों को जल्द राहत सामग्री वितरित की जाए। साथ ही, वर्षा के चलते तटबंधों पर हुए रेनकट्स की मरम्मत शीघ्र कराए जाने के आदेश बाढ़ खण्ड के अभियंताओं को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वैभव शर्मा, उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सहायक अभियंता नेशपाल, अनुज मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular