India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशटीबी मरीजों के लिए जय माता दी सेवा समिति का सेवा संकल्प—लगातार...

टीबी मरीजों के लिए जय माता दी सेवा समिति का सेवा संकल्प—लगातार चौथे माह बांटी गई पौष्टिक आहार किट

रिपोर्ट- सुधीर कुमार

थानाभवन/शामलीजय माता दी सेवा समिति द्वारा आज एक बार फिर थाना भवन समुदाय समाजशास्त्र केंद्र पर टीबी के 25 मरीजों को पौष्टिक आहार की किट वितरित की गई। यह सेवा कार्य समिति द्वारा लगातार चौथे महीने किया जा रहा है, जिससे टीबी पीड़ितों को पोषण और स्वास्थ्य लाभ मिल सके।इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और मरीजों को उचित पोषण एवं दवा समय से लेने की सलाह दी।समिति की ओर से अध्यक्ष ललित अरोरा, सचिव अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज भटनागर तथा कार्यकारिणी सदस्यों में अभय तिवारी और अंश गोयल ने इस सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभियान भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलती रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular