बीकापुर तहसील कमेटी ने दिवंगत पत्रकार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बीकापुर /अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट – तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील कमेटी बीकापुर की बैठक हुई संपन्न बीकापुर तहसील कमेटी ने दिवंगत पत्रकार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि lबैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हुई चर्चाग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बीकापुर तहसील अध्यक्ष अशोक वर्मा के नेतृत्व में तहसील इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाये जाने पर उपस्थित सदस्यों से चर्चा की गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है। इस लिए संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। हर साल संगठन का सदस्य होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी का सहयोग होना चाहिए , हमें अभियान चलाकर सदस्य बनाने की जरूरत है। बैठक को अवध राम यादव,शेख मोहम्मद इस्हाक़, दिनेश कुमार तिवारी ने संबोधित किया।बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा व संचालन महामंत्री मनोज कुमार यादव ने किया।इस अवसर पर गुलशन सिद्दीकी राकेश कुमार यादव अशोक कुमार गौड़ संजीव पाठक संतोष मिश्रा रामप्रवेश दुबे रामजी दुबे भानु प्रताप यादव संध्या सिंह, चरण प्रताप, भगौती वर्मा, राजेश वर्मा, अनुराग पाठक सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। बैठक के अंत में एक न्यूज चैनल के जिले के पत्रकार बलवीर सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना पर मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।