India Times 7

Homeशामलीखेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

ब्यूरो रिपोर्ट – सुधीर कुमार

थानाभवन /शामली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेरठ प्रांत – जिला शामली के तत्वावधान में 12 जनवरी से 23 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद जी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के उपलक्ष्य में युवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। युवा पखवाड़े के अंतर्गत परिषद के विभिन्न आयामों द्वारा जिले एवं नगर स्तर पर अनेक शैक्षिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज नगर इकाई थानाभवन में आगामी खेल कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्या साक्षी सैनी जी, प्रांत सह राष्ट्रीय कलामंच संयोजिका तनिषा आहूजा जी, जिला खेलो भारत संयोजक योगाचार्य विशाल शर्मा जी, जिला राष्ट्रीय कलामंच संयोजक राहुल शास्त्री जी, नगर मंत्री थानाभवन आर्यन शर्मा जी एवं कार्यकर्ता बलराज सैनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिला खेलो भारत संयोजक योगाचार्य विशाल शर्मा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा पखवाड़े के अंतर्गत उनके माध्यम से जिले की 5 नगर इकाइयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक रूप से सशक्त बनाना, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और खेलो भारत के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करने का कार्य कर रही है।पोस्टर विमोचन के माध्यम से नगर के युवाओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में खेल गतिविधियों में सहभागिता कर युवा पखवाड़े को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular