मैनपुरी । जिले मे कॉंग्रेस का कारवां लगातर बढ़ रहा है। ज़नमानस में कॉंग्रेस की स्वीकार्यता और विश्वसनीयता मजबूत हो रहीं है और हम मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश की तसवीर बदल देंगे। उक्त विचार आज जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कॉंग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत महेश भवन कुरा वली में आयोजित बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रखे, उन्होंने कार्यकर्ताओं से सकारात्मक दृष्टीकोण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कॉंग्रेस का संगठन सृजन अभियान सकारत्मक दिशा मे चल रहा है हम प्रदेशकी जनता को एक बेहतर विकल्प देंगे।बैठक को मैनपुरी शहर अध्यक्ष डॉ नागेंद्र सिंह एवं जिला प्रवक्ता शशि भूषण सिंह ने भी संबोधित किया।बैठक मे वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता डॉ के पी शर्मा, पी सी चतुर्वेदी, अनुपम शाक्य, रवि सक्सेना, कात्यायनी देवी, इसरार हुसैन,दिनेश चंद्र सविता, सोहेल अंसारी, बबलू हयात, बिम्ब सार त्रिपाठी, अखिल जैन,अनमोल सिंह आदि कॉंग्रेस ज़न उपस्थित रहे।