हैदरगंज /अयोध्या – केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियां किसान मजदूर विरोधी है और पूंजीवाद की पोषक है।
उक्त विचार भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला मंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामतीरथ पाठक ने ग्राम पंचायत मलावन (पलिया) में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
बैठक को किसान सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी तथा जिला मंत्री अवध राम यादव किसान नेता दीपक वर्मा ने संबोधित किया।बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विरुद्ध गृहमंत्री मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के तानाशाही रवैए पर आक्रोश व्यक्त किया गया lसंयोजक समिति का गठन किया गया
अरुण पांडेय को संयोजक तथा राम धीरज को सह संयोजक बनाया गयाअध्यक्षता रिटायर्ड शिक्षक देवी दीन पांडेय ने एवं संचालन अरुण कुमार पाण्डेय ने किया बैठक में अनिरूद्ध पांडेय। जगन्नाथ मग्घू राम किशुन। राम यज्ञ राम स्वरूप मौर्य राम धीरज पांडेय। चेरयी राम आदि मौजूद रहे।