स्टेट हेड ब्यूरो चीफ :भूदेव. प्रेमी
बिल्सी (बदायूं), ग्राम दिधौनी निवासी राजन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वह रोज की तरह 31 जुलाई को बिल्सी में मोहित पुत्र सुनील कुमार की दुकान पर मजदूरी करने गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिजन उसे तलाशने निकले तो गांव के बाहर राजन सिंह अचेत अवस्था में पड़ा मिला।परिजनों ने तत्काल उसे बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ती देख उसे बदायूं रेफर कर दिया। लेकिन बदायूं अस्पताल पहुंचते-पहुंचते डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों का आरोप है कि मोहित व उसके पिता सुनील कुमार ने राजन को गंभीर हालत में गांव के बाहर फेंक दिया। मृतक राजन सिंह अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें एक विकलांग पुत्र व एक बड़ी बेटी भी शामिल है। परिवार की माली हालत बेहद खराब है और अब कोई कमाने वाला भी नहीं बचा।इस दुखद घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिल्सी गल्ला मंडी पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।मौके पर बिल्सी थाना पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिय नामजद लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

( मृतक का फाइल फोटो)