India Times 7

Homeमैनपुरीकांग्रेस कार्यालय पर एसआईआर को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया...

कांग्रेस कार्यालय पर एसआईआर को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

मैनपुरी मंगलवार को प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार जिला कार्यालय मंडीधर्मदास पर SIR को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि नि०वर्तमान प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष पी सी चतुर्वेदी ने की।प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव में अभी समय है उसके बाद भी भाजपा SIR करवा रही है जिसमे समय बहुत कम दिया है जो कम से कम 3 माह का होना चाहिए जिससे SIR सही और सभी का हो सके लेकिन भाजपा की मनसा साफ नही है वो वोट काटना चाहती है।प्रदेश में अभी तक 16 से ऊपर BLO SIR के प्रेशर में आत्महत्या कर चुके है तथा बहुत से BLO इस्तीफा दे चुके है जो कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। कांग्रेस अपना हर बूथ पर BLA 2 बना रही है जिससे SIR सही से हो सके।कार्यक्रम में अनुपम शाक्य कंट्रोल रूम प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी,पूर्व शहर अध्यक्ष अजय दुवे ,डा नवीन शर्मा (जिलाकोषाध्यक्ष), वाजिफ सिद्दीकी (जिलामहासचिव) आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular