ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत- खण्डासा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 500 निराश्रितों,गरीबों को कंबल वितरित किया।मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह द्वारा किया गया था।अखिलेश यादव के आरोप उपचुनाव में वोट की लूट छुपाने के लिए संभल हिंसा कराई गई, पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव बेबुनियादी बात कर रहे हैं।और यह बात ऐसे व्यक्ति द्वारा कही जा रही है जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और एक पार्टी के अध्यक्ष हैं।उन्होंने कहा कि कोई बात कहने से पहले ठोस सबूत होने चाहिए और अनावश्यक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।सूर्य प्रताप शाही ने यह भी कहा कि इलेक्शन कमीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है,कि मतपत्र ईवीएम में कैसे डाले जाते हैं और अदालतों ने इस मामले में क्या निर्णय दिए हैं।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए,क्योंकि 9 सीटों में से 7 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती हैं।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने बताया कि कम्बल वितरण पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा है,और ठंड को देखते हुए ग्राम सभा गड़ौली,मिश्ररौली,देवरा, मानूडीह,रौतावां,रायपुर के एक हजार जरूरतमंदों को कमल वितरित किया गया है,जिससे लोगों को ठंड से बचाया जा सके, वही कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल गये।इस मौके पर प्रधान अखण्ड पाण्डेय,अजय सिंह,जय नरायन सिंह सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि मौजूद रहे।