India Times 7

Homeमैनपुरीएस एस के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया द्वितीय...

एस एस के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया द्वितीय वार्षिक समारोह

उपजिलाधिकारी घिरोर प्रसून कश्यप ने किया शुभारंभ

मैनपुरी नगर क्षेत्र स्थित एसएसके मॉडर्न पब्लिक स्कूल में द्वितीय वार्षिक समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी प्रसून कश्यप जी (पी.सी.एस.) द्वारा मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक सजावट एवं भव्य मंच से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की भरपूर सराहना की मुख्य अतिथि श्री प्रसून कश्यप जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की विद्यालय के प्रबंधक श्री केशव सिंह, डायरेक्टर रमन सर, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र मिश्रा एवं अध्यक्ष मानपाल सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular