एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा एवं उनकी टीम का जोरदार एक्शन, कोतवाली मथुरा मामले को तत्काल संज्ञान लिया गया !
रिपोर्ट इमरान अली
एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया (ACBI) – उत्तर प्रदेश राया क्षेत्र में चोरी का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट ,एसीबीआई उत्तर प्रदेश के स्टेट एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट ठाकुर कृष्णा सिंह अपनी टीम (नोएडा, जेवर, मथुरा एवं अलीगढ़ इकाई) के साथ Mathura के राया क्षेत्र में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुँचे।मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार की बात गंभीरता से सुनी गई एवं घटना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात टीम Raya Kotwali Police Station पहुँची, जहाँ संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष एवं कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु वार्ता की गई। अब तक की कार्यवाही:- प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।- 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।- पीड़ित परिवार की सुरक्षा हेतु 2 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन का आश्वासन:स्थानीय प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि शेष आरोपियों के विरुद्ध भी शीघ्र कठोर कार्यवाही की जाएगी एवं मामले में आगे की कार्रवाई निरंतर जारी है।

