India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशआसिम हमीदी खांएडवोकेट बने कांग्रेस मानव अधिकार विभाग के जिलाध्यक्ष कांग्रेसियों...

आसिम हमीदी खांएडवोकेट बने कांग्रेस मानव अधिकार विभाग के जिलाध्यक्ष कांग्रेसियों ने किया उनका फूल मालाओं से किया स्वागत मिठाई बाटकर मनाई खुशी

रिपोर्ट बीरपाल सिंह

बदायूं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानव अधिकार विभाग के अध्यक्ष अली आसिफ जमा रिजवी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जनपद बदायूं में आसिम हमीद खा एडवोकेट को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है इस मौके पर आज प्रदेश सचिव विधि विभाग दीपक मिश्रा एडवोकेट के चेंबर पर इकट्ठे हुए तमाम कांग्रेस जनों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आसिम हमीदी खा का फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाई बाटकर खुशी मनाएं इस मौके पर जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट ने कहा है कि कांग्रेस ने हमारे साथी अधिवक्ता को जिला अध्यक्ष बनाया है निश्चित तौर पर जनपद बदायूं में कांग्रेस अब मानव अधिकारों का हनन होने नहीं देगी और हर गरीब किसान मजदूर नौजवान की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से किया जा रहे मानव अधिकारों के उल्लंघन पर हम कांग्रेस जन अब चुप नहीं बैठेंगे इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आसिम हमीदी खा एडवोकेट ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया निश्चित तौर पर जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उस पर मैं तन मन धन से खरा उतरने की कोशिश करूंगा और जनपद बदायूं में हो रहे मानव अधिकार के उल्लंघनों पर उन्हें चिन्हित कर उनकी लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में हमें जो मौलिक अधिकार दिए हैं उन अधिकारों का आए दिन हनन किया जा रहा है जैसे शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करना स्वतंत्रता पर रोक लगाना भेदभाव को बढ़ावा देना बुनियादी सुविधाओं से वंचित करना, मानव तस्करी ,बाल विवाह , और बंधुआ मजदूरी ,आदि मानव अधिकार के मामले सामने आने पर पीड़ितों से मिलकर उनकी लड़ाई को लड़ा जाएग अति शीघ्र ही संगठन का विस्तार हेतु पूरे जनपद में कांग्रेस मानव अधिकार विभाग के पदाधिकारी की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगाइस मौके पर तमाम कांग्रेस जनों का उन्होने धन्यवाद किया यहाँ पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां, जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट, विधि विभाग के जिला सचिव दीपक मिश्रा, जिला सचिव अहमद अमजदी ,राजीव पटेल , शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद सिद्दीकीजिला सचिव नदीम उद्दीन, रईस फारूकी, अकरम ,नरेश पाल , मुस्लिम अली ,आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular