Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याआज श्यामकली की पुण्यतिथि पर छात्राओं व उनके अभिभावकों को साइकिल अंगवस्त्र...

आज श्यामकली की पुण्यतिथि पर छात्राओं व उनके अभिभावकों को साइकिल अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा

आज श्यामकली की पुण्यतिथि पर श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज में होगा आयोजन

मिल्कीपुर (अयोध्या):
पूर्व सांसद स्व. मित्रसेन यादव की धर्मपत्नी श्याम कली यादव की 17वीं पुण्यतिथि 25 सितंबर को श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज में मनाई जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति मां श्यामकली की पुण्यतिथि श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज में 1:00 बजे मनाई जाएगी ।

कार्यक्रम में माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज में हाई स्कूल व इंटर में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं व उनके अभिभावकों को साइकिल अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

श्यामकली यादव पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की धर्मपत्नी का पूर्व मंत्री आनंदसेन की माता है। उन्होंने हमेशा पूर्व सांसद श्री यादव के संघर्ष में मजबूती से खड़े होकर उनकी मदद करने का काम किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular