India Times 7

Homeशाहजहांपुरआंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को विधायक ने सौंपे नियुक्ति पत्र

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को विधायक ने सौंपे नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहांपुर । मीरानपुर कटरा में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कटरा विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने दो दर्जन नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे । विधायक ने कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दे रही है उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विभाग उच्च स्तर के प्रयास कर रहा है । पिछली सरकारों की तुलना में बच्चों और माताओं को मिलने वाले पौष्टिक आहार की गुणवत्ता में सुधार हुआ है विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे मां यशोदा के समान है उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा में इनकी अहम भूमिका है उन्होंने सभी नवनियुक्त कार्यकत्रियों से अपने क्षेत्र में मेहनत और लगन से काम करने का आग्रह किया । कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, अंशुल गुप्ता दीपू, गौरव सागर और एडवोकेट हर्षित शंखधार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular