रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ दातागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि मामले की सूचना खनन अधिकारी को दे दी गई है। अब खनन विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।