Home अयोध्या अमर सृष्टि हिंदी दैनिक समाचार पत्र की तरफ से आगामी नव वर्ष के उपलक्ष में कैलेंडर विमोचन एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

अमर सृष्टि हिंदी दैनिक समाचार पत्र की तरफ से आगामी नव वर्ष के उपलक्ष में कैलेंडर विमोचन एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

0

अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत- खजुराहट निकट मंगरी क्षेत्र में अमर सृष्टि अखबार के कैलेंडर विमोचन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अमर सृष्टि अखबार के प्रधान संपादक *अनिल सिंह* // प्रदेश अध्यक्ष जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन व प्रदेश प्रभारी आरके अग्निहोत्री, और मंडल ब्यूरो प्रमुख अयोध्या द्वारा किया गया।कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार तहसील क्षेत्र बीकापुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बीकापुर, खाकी वाले गुरु जी (रंजीत यादव) ,चौकी इंचार्ज चौरे बाजार आदि सम्मानित मौजूद रहे समारोह के आयोजन में अमर सृष्टि अखबार के ब्यूरो चीफ हरिओम सिंह का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर कई वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकारों ने मंच साझा किया, जिनमें राम जी विश्वकर्मा (ब्यूरो प्रमुख, लखनऊ), जयप्रकाश मिश्रा, विपुल सिंह, और रामलोचन विश्वकर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here