जिले के सभी प्रधान हुए एकजुट
रिपोर्ट स्टेट हेड भूदेव प्रेमी
बदायूं, राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन, उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष पंकज सक्सेना के नेतृत्व में आज DPRO एवं ADPRO की अवैध वसूली को रोकने के लिए जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन का आरोप है कि ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के नाम पर प्रधानों से अवैध वसूली की जा रही है। पक्ष-विपक्ष की शिकायतों को आधार बनाकर DPRO एवं ADPRO पंचायत राज अधिकारियों द्वारा बिचौलियों के माध्यम से धन उगाही की जा रही है। इस गंभीर मामले को लेकर जिले के सभी प्रधान एकजुट हुए और जिला अध्यक्ष पंकज सक्सेना के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रधान संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष नवीन कुमार शाक्य (प्रधान गबैन) सहित विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रधान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा गया और अंत में धरना समाप्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो यह आंदोलन एक बड़े रूप में सामने आ सकता है। प्रधान संगठन का कहना है कि यदि अवैध वसूली पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अगला कदम और भी उग्र होगा।- राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन , उत्तर प्रदेश