Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेश100 दिवसीय उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण हेतु आवेदन

100 दिवसीय उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण हेतु आवेदन

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेमी

बदायूँ, राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र बदायूँ में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से 100 दिवसीय उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण (एससीपी योजना) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।प्रभारी नवीन आर्या ने बताया कि यह रोजगारपरक प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि 100 दिवस होगी। इसमें वही युवा आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष हो, हाईस्कूल उत्तीर्ण हों और अनुसूचित जाति वर्ग से हों।आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण शुल्क ₹300 है और कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular