Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशगांव में चोरी रोकने के लिए ग्रामवासियों की नई पहल, संदिग्ध व्यक्ति...

गांव में चोरी रोकने के लिए ग्रामवासियों की नई पहल, संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी

बदायूं। तहसील बिल्सी के ग्राम दुधोनी में हाल ही में ड्रोन की अफवाह और लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए ग्रामवासियों ने सुरक्षा के मद्देनज़र एक नई पहल शुरू की है। अब गांव में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की पहचान पत्र या व्यापार संबंधी प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है।इसी पहल के तहत, बुधवार को गांव में एक कुर्सी बेचने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों ने रोककर उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा। व्यक्ति ने तुरंत अपना आधार कार्ड दिखाकर पूरा सहयोग किया। पूछताछ के दौरान उससे उसकी गाड़ी का नंबर भी पूछा गया, लेकिन वह नंबर बताने में असमर्थ रहा। इस पर मौके पर मौजूद कुछ लोग आक्रोशित हो गए और आगे कार्रवाई की बात करने लगे।हालांकि, वहां मौजूद एक पत्रकार ने स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे मामलों में जल्दबाजी या व्यक्तिगत कार्रवाई से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति संभवतः घबराहट या हड़बड़ाहट में नंबर याद न कर पा रहा हो, इसलिए उसे शांतिपूर्वक जाने दिया जाए। इसके बाद व्यक्ति को बिना किसी विवाद के छोड़ दिया गया।ग्रामवासियों का कहना है कि यह पहल चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने और गांव में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने में सहायक होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular