India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशविश्व में शांति के लिए जस्सू वाला मंदिर में किया गया...

विश्व में शांति के लिए जस्सू वाला मंदिर में किया गया 108 शिवलिंगों का रुद्राभिषेक

श्रद्धा और भक्ति से गूंजा शिवधाम

रिपोर्ट-सुधीर कुमार

थाना भवन /शामली विश्व शांति की भावना को केंद्र में रखते हुए आज एक दिव्य आयोजन में 108 शिवलिंगों का रुद्राभिषेक विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस पवित्र अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु, संत जन और विद्वान आचार्य एकत्र हुए। मंत्रोच्चार की मधुर ध्वनि, धूप-दीप की सुगंध और आस्था से ओतप्रोत वातावरण ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया।इस रुद्राभिषेक में पंचामृत, दूध, शहद, जल और बिल्वपत्र से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। आयोजन का उद्देश्य विश्व में फैली अशांति, हिंसा, युद्ध और तनाव को समाप्त कर सर्वत्र शांति, प्रेम और सदभाव फैलाना था।पंडित अविनाश ने बताया कि रुद्राभिषेक एक अत्यंत शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान है,जो पुण्य फल पाने,कालसर्प दोष निवृति, ग्रह क्लेश निवारण,सुख समृद्धि पाने,रोग कष्ट निवृति,व्यापार वृद्धि,वंश वृद्धि विश्वकल्याण एवं सनातन धर्म के प्रचार के लिए किया जाता है।यह नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मकता फैलाने में सहायक होता है। 108 शिवलिंगों पर रुद्राभिषेक करना शिव तत्त्व की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है।आचार्य रोहित शांडिल्य,आचार्य अरुण भारद्वाज,आचार्य अरुण आलम्बयन,पंडित राम किशन गौतम ने भी रुद्राभिषेक में सहयोग किया।भक्तों ने बड़ी श्रद्धा से रुद्राभिषेक में भाग लिया। महिलाए पारंपरिक वस्त्र पहनकर आई । वहीं युवाओं ने सेवा और व्यवस्थाओं में योगदान दिया।मंदिर व्यवस्थापक संजय गर्ग ने बताया कि आने वाले समय में ऐसे और भी आध्यात्मिक आयोजन किए जाएंगे जिससे समाज में शांति, सेवा और सहयोग की भावना और अधिक प्रबल हो।व्यवस्था में मंदिर समिति ने भी सहयोग किया साथ ही साथ सुभाष सिंघल,सुरेन्द्र गर्ग,पीयूष गोयल,आशीष गोयल,शिवम् गोयल, अमित मित्तल,अनुज सैनी,सन्नी जिंदल,मयंक जिंदल ,पुनीत आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular