Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशविशाल भंडारे का हुआ आयोजन, कांवड़ियों को नवनीत शाक्य ने बांटा प्रसाद

विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, कांवड़ियों को नवनीत शाक्य ने बांटा प्रसाद

रिपोर्ट:स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी

बदायूं जनपद की तहसील बिल्सी के ग्राम भोजपुर सिर्भरा के समीप शाक्य बीज भंडार की दुकान के सामने एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। आयोजन में विशेष तौर पर बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य के भाई नवनीत शाक्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।भक्ति भाव और सेवा की मिसाल पेश करते हुए नवनीत शाक्य ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को प्रसाद वितरण किया। उनकी सेवा भावना और श्रद्धा को देखते हुए वहां उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।इस आयोजन में क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। भंडारे में आने वाले कांवड़ियों के लिए विशेष रूप से आराम, जलपान और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई थी।🎙️ ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।🗣️ आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन हर साल सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान किया जाता है, ताकि शिवभक्तों की सेवा की जा सके और क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular