स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी
बदायूं, — मालवीय आवास गृह, बदायूं में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चल रहे धरने और अनशन ने आज नया मोड़ ले लिया। मंडल उपाध्यक्ष चौ० सौदान सिंह के नेतृत्व में आयोजित महापंचायत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि हैदराबाद-भवानीपुर मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल पूरा नहीं कराया गया, तो आज शाम 4 बजे आत्मदाह किया जाएगा।धरनास्थल पर चौ० सौदान सिंह, वीरेन्द्र सिंह प्रेमसिंह, राजेश सक्सेना (मंडल प्रवक्ता), पप्पू सैफी (सलारपुर), चौधरी रतन सिंह सहित कई किसान नेता व यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।धरने से जुड़े मुख्य मुद्दे:1. हैदराबाद-भवानीपुर मार्ग को शीघ्र सीधा व जनसुविधाजनक रूप से पूरा कराया जाए, जो कि 5 जुलाई 2025 से जारी धरने का मुख्य विषय है।2. 1436 गाटा भूमि का न्यायिक बंटवारा उपजिलाधिकारी बिल्सी न्यायालय में विचाराधीन है। किसानों की मांग है कि बंटवारा मान्य किया जाए और जब तक यह प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक विवादित भूमि की यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया जाए।3. किसान नेताओं ने एसडीएम बिल्सी, खंड विकास अधिकारी सहसवान एवं सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं से आज दोपहर 2 बजे तक धरनास्थल पर पहुँचने की माँग की है, अन्यथा प्रशासन को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।किसानों ने दो टूक कहा कि यदि आज शाम तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला, तो आत्मदाह की घोषणा के अनुसार वे यह कदम उठाने को विवश होंगे।किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
