Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशयुवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी

. बदायूं थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक विजय के गांव के ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में धर्म सिंह, उसकी पत्नी नीरज और बेटी राजकुमारी शामिल हैं। तीनों को घटना में प्रयुक्त लाठी, मोबाइल फोन, चप्पल व टी-शर्ट सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजहपुलिस के अनुसार, मृतक विजय का आरोपी धर्म सिंह की नाबालिग पुत्री राजकुमारी से प्रेम संबंध था। विजय उसे अकेले में मिलने का दबाव बना रहा था। यह बात राजकुमारी ने अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद तीनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।ऐसे दिया वारदात को अंजाम24 जुलाई की रात, राजकुमारी ने विजय को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। रात करीब 11 बजे विजय घर की छत पर चढ़ा तो पहले से मौजूद धर्म सिंह, उसकी पत्नी नीरज और बेटी राजकुमारी ने उसे पकड़ लिया। धर्म सिंह ने लाठी से सिर और पेट पर वार किए। पीड़ित छत से गिरकर गली में जा पहुंचा, जहां तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को पास के तालाब किनारे झाड़ियों में छिपा दिया गया।बरामदगी और गिरफ्तारीपुलिस ने आरोपियों के घर से हत्या में प्रयुक्त लाठी, मोबाइल, चप्पल और टी-शर्ट बरामद की। आरोपियों को ग्राम भटौली से सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में धर्म सिंह ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।पंजीकृत मुकदमा:मृतक के भाई सुनील ने 28 जुलाई को थाना दातागंज में मुकदमा दर्ज कराया था। शुरू में तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आई और असली आरोपी पकड़े गए।गिरफ्तार आरोपी:1. धर्म सिंह पुत्र राजवीर2. नीरज पत्नी धर्म सिंह3. राजकुमारी पुत्री धर्म सिंह(तीनों निवासी ग्राम नूरपुर, थाना दातागंज, बदायूं)पुलिस टीम में शामिल रहे:प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोईउपनिरीक्षक प्रदीप कुमारकांस्टेबल विश्वजीत, अरविंद कुमारमहिला कांस्टेबल भावना और पिंकीवरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में खुलासाइस खुलासे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी के.के. तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गयीसोशल मीडिया सेल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular