स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी
बदायूं – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बैशाखी और एक टैंपो बरामद किया गया है।थाना बिल्सी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22 जुलाई 2025 को ग्राम अकोली से सिरासोल जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे जंगल में पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त ग्राम गुधनी निवासी महेन्द्र पुत्र राधेश्याम के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी बदायूं भेजा गया।घटना की जानकारी पर मृतक के छोटे भाई दुर्विजय की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना बिल्सी में मु0अ0सं0 281/25 धारा 103(1) BNS व 3(2)V SC/ST ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना में अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आने पर पुलिस सक्रिय हुई।आज 24 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर थाना बिल्सी पुलिस ने सिरासोल अड्डा, उझानी मार्ग से वांछित अभियुक्त 1. चोब सिंह उर्फ मनोज पुत्र नत्थू, निवासी सिरासोल पट्टी कुवर सहाय, उम्र लगभग 28 वर्ष, एवं 2. रुपराम उर्फ नन्हे पुत्र मनोज, निवासी ग्राम गुधनी, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से एक बैशाखी (आलाकत्ल) एवं एक टैंपो भी बरामद किया गया।अभियुक्तों के खिलाफ पंजीकृत पुराने अभियोग:चोब सिंह उर्फ मनोज के खिलाफ पूर्व में भी थाना बिल्सी परमु0अ0सं0 384/2006 धारा 302/201/376 IPCमु0अ0सं0 281/25 धारा 103(1) BNS व 3(2)V SC/ST ACT दर्ज है।रुपराम उर्फ नन्हे के विरुद्धमु0अ0सं0 281/25 धारा 103(1) BNS व 3(2)V SC/ST ACT दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे:निरीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार मौर्यहे0का0 शिववीर सिंहका0 आकाश चौधरीका0 विकास कुमार — थाना बिल्सी, बदायूं🔹 सोशल मीडिया सेल, जनपद बदायूं द्वारा इस कार्रवाई से जुड़ी जानकारी को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य भी किया गया, जिसे आमजन ने सोशल प्लेटफॉर्म्स पर सराहा।📣 यह खबर इंडिया टाइम्स 7 के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है