India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशऑपरेशन कन्विक्शन: अफीम तस्करी के आरोपी को 3 साल की सजा

ऑपरेशन कन्विक्शन: अफीम तस्करी के आरोपी को 3 साल की सजा

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी

बदायूँ पुलिस की प्रभावी पैरवी लाई रंगबदायूँ, 21 जुलाई 2025उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत बदायूँ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अवैध मादक पदार्थ तस्करी मामले में संलिप्त अभियुक्त दयाराम पुत्र नेत्रराम मौर्य, निवासी दराबनगर, थाना कुंवरगांव, जनपद बदायूँ को माननीय न्यायालय NDPS कोर्ट/ADJ-9, बदायूँ द्वारा 3 वर्ष के कठोर कारावास और 5000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।यदि अभियुक्त अर्थदंड अदा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त 1 माह का साधारण कारावास भुगतना होगा। यह मामला वर्ष 2018 में थाना कोतवाली पर दर्ज किया गया था (मु.अ.सं. 324/2018, धारा 8/18 NDPS एक्ट)। मामले की विवेचना उप निरीक्षक श्री अंकुर कुमार द्वारा की गई थी। इस अभियोग को “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत चिन्हित कर बदायूँ मॉनीटरिंग सेल, थाना कोतवाली के पैरोकार कांस्टेबल प्रमोद, तथा लोक अभियोजक श्री अतुल कुमार सिंह के माध्यम से समन्वित और सशक्त पैरवी करते हुए न्यायालय में अभियोजन की कार्यवाही को पूर्ण कराया गया। इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पैरोकार कांस्टेबल प्रमोद, लोक अभियोजक श्री अतुल कुमार सिंह, और विवेचक उप निरीक्षक श्री अंकुर कुमार की भूमिका की सराहना की गई है ।📌 “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बदायूँ पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और न्याय व्यवस्था में आमजन की आस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।सोशल सेल मीडिया जनपद बदायूं🖊️

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular