स्टेट हेड ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी
बदायूं जनपद के थाना मूसाझाग पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त अलीशान चौधरी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 120 बिछुए, 25 जोड़ी नई पायलें और 20 पुरानी टूटी-फूटी पायलें बरामद की गईं। गिरफ्तारी नई सड़क से टिगुलापुर की ओर जाते समय की गई। पकड़ा गया अभियुक्त पूर्व में जनपद सम्भल के जुनावई कस्बे में हुए एक मकान में चोरी के मामले में भी वांछित था, जहां उसके दो साथी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। अभियुक्त ने पूछताछ में किया खुलासा:पूछताछ के दौरान अलीशान ने बताया कि वह चंद पैसों के लालच में गलत संगत में पड़ गया और अपने दो साथियों अकबर और हसीन के साथ मिलकर 29 अप्रैल 2025 को जुनावई कस्बे के एक मकान का ताला तोड़कर जेवरात की चोरी की थी। घटना के बाद अकबर और हसीन को सम्भल पुलिस ने पकड़ लिया था, जबकि अलीशान फरार चल रहा था।पुराना आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली बदायूं में 13 जी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा जुनावई जनपद सम्भल में भी वह एक चोरी के मामले में नामजद है। पुलिस टीम को सफलता: इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उप निरीक्षक मलखान सिंह, रहीश खान और अन्य कांस्टेबल शामिल रहे। बदायूं पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है और जिले में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया सेल बदायूं🖊