रिपोर्ट- सुधीर कुमार
शामली/थाना भवन में कांवड़ियोंके आगमन से हर तरफ हर हर महादेव की गूंज है जहां देखो बस कांवड़ियों ही कांवड़िये है ओर नगर को लाइटों से सजाया गया है।बड़े बड़े समाजसेवी पूरी तरह से कांवड़ियों की सेवा में तत्पर है ।जगह जगह सेवा शिविर लगे है ।शिविरों में प्राथमिक चिकित्सा,भोजन,जल,फल ओर दूध इत्यादि का प्रबंध किया गया है।जगह जगह भंडारे चल रहे है। शिव चौक,गुलज़ारी वाला मंदिर लाइटों से जगमग कर रहा है। साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।जगह जगह पुलिस कर्मी मुस्तैद है।मंदिरों को भी लाइटों से सुंदर सुन्दर सजाया गया है। कांवड़ भी बड़ी सुंदर सुन्दर सजाई गई है।नगर में कांवड़ियों का शानदार स्वागत किया गया ।