हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी
बदायूं, – श्रावण मास के अवसर पर चल रही कांवड़ यात्रा के तहत आज जनपद बदायूं में कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं का विशेष रूप से स्वागत किया गया। पुलिस परिवार बदायूं की ओर से पंचायत घर दहेमु में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें यात्रा में शामिल कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में माननीय ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, विधायक दातागंज राजीव सिंह उर्फ बब्बू भैया, सदर विधायक महेशचन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने भाग लिया।कांवड़ियों को फल, जलपान व प्रसाद वितरित किया गया और उनकी यात्रा की कुशलता के बारे में जानकारी ली गई। कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के.के. सरोज, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज के.के. तिवारी, प्रभारी निरीक्षक उझानी नीरज मलिक, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मनोज कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम उपरांत डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए।सोशल सेल मीडिया बदायूं– इंडिया टाइम7न्यूज़स्टेट