स्टेट हेड भूदेव सिंह प्रेमी
बदायूँ, जनपद की अलापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 75.890 किलोग्राम अवैध गांजा, एक क्षतिग्रस्त नेक्सॉन कार, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1920 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरोह का एक तीसरा सदस्य मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर श्री बिजेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के.के. तिवारी के पर्यवेक्षण में, अलापुर थाना प्रभारी श्री उदयवीर सिंह के नेतृत्व में की गई।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदीदिनांक 19 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि गांजा तस्कर एक कार से माल लेकर अलापुर-बदायूँ रोड से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने करीब 700 मीटर हसनपुर हुरियाई जाने वाले मोड़ पर जब कार को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने तेज गति से कार भगाने की कोशिश की। तभी एक व्यक्ति कार की बाईं खिड़की से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार में मौजूद दो अभियुक्तों को पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम1. आलिम पुत्र विदरीस उर्फ भडक्कानिवासी ग्राम आसपुर, थाना अलापुर, उम्र 28 वर्ष2. पवन पुत्र अजयपालनिवासी ग्राम फरीदपुर, थाना अलापुर, उम्र 19 वर्षफरार अभियुक्त1. मुकर्रम पुत्र नन्हेनिवासी मसूदपुरा, थाना उसहैत, जनपद बदायूँबरामद मालकुल 75.890 किलोग्राम गांजाकार नेक्सॉन (UP32KB8201)तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन₹1920 नगदउड़ीसा से लाकर करते थे बिक्रीपूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे उड़ीसा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर बदायूँ व आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचते थे। मुख्य अभियुक्त आलिम और मुकर्रम लंबे समय से इस कार्य में लिप्त थे, जबकि पवन हाल ही में इनके साथ जुड़ा। तीनों मिलकर गांजा लाते थे और बराबर हिस्से में बांटकर बेचते थे। वे ऐसे स्थानों से माल उठाते थे जहाँ से उन्हें न तो आपूर्तिकर्ता का नाम पता होता था और न ही संपर्क।आपराधिक इतिहासआलिम के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत पूर्व में चार मुकदमे पंजीकृत हैं।मुकर्रम पर भी चोरी, आर्म्स एक्ट व NDPS एक्ट की कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।पवन का यह पहला अपराध है।दर्ज मुकदमागिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलापुर पर मु.अ.सं. 238/2025, धारा 8/20/27A/29/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।गिरफ्तारी टीमथानाध्यक्ष: श्री उदयवीर सिंहव0उ0नि0: श्री रामनाथ कनौजियासर्विलांस प्रभारी: धर्मेन्द्र सिंह व टीमएसओजी प्रभारी: राजेश कौशिक व टीमउ0नि0: देवेन्द्र सिंहहेड कांस्टेबल: ललितकांस्टेबल: मुनासिब पासा, हरेन्द्र, श्यामवीर सिंह — सोशल मीडिया डेस्क, बदायूँस्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी इंडिया टाइम 7 न्यूज़