स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी
बदायूं जिले के थाना कादरचौक परिसर में आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को प्रभारी निरीक्षक के नवनिर्मित आवासीय भवन एवं जीर्णोद्धारित ढांचे का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव कुमार सिंह, मा० विधायक दातागंज, श्री धर्मेन्द्र शाक्य, मा० पूर्व विधायक शेखुपुर, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह शामिल हुए। सभी अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर आवास का लोकार्पण किया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, और थाना प्रभारी कादरचौक श्री धनंजय सिंह भी उपस्थित रहे।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य माहौल और सुविधाएं देने से उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, जिससे आम जनता को भी बेहतर सुरक्षा और सेवा मिलती है। जनप्रतिनिधियों ने सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल पुलिस सुधारों और संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।समारोह के बाद परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।📍 ,