Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशचोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, ई-रिक्शा समेत पांच शातिर...

चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, ई-रिक्शा समेत पांच शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी हुआ ई-रिक्शा का सामान, घरेलू गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।क्या-क्या बरामद हुआ?गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल बरामदगी में शामिल है: 02 बैटरी 02 चार्जर 01 मोटर 01 कंट्रोलर(ई-रिक्शा का) 03 घरेलू गैस सिलेंडरघटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शागिरफ्तारी स्थल:रेलवे लाइन के किनारे अंडरपास के पास, थाना सिविल लाइन क्षेत्र। गिरफ्तार आरोपी:सभी आरोपी गिहार बस्ती, मीरा सराय, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं के निवासी हैं –1. सनी पुत्र धर्मेंद्र 2. समीर पुत्र सिकंदर 3. मंजीत पुत्र रज्जन 4. मनीष पुत्र छोटे 5. आजम पुत्र अब्दुलघटना का विवरण: दिनांक 16 जुलाई 2025 को पीड़ित जाहिद खां पुत्र लियाकत खां निवासी नाहर खां सराय, कोतवाली बदायूं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर से छत के रास्ते अज्ञात चोरों द्वारा ई-रिक्शा की तीन बैटरियां, चार्जर, मोटर, कंट्रोलर और गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए। थाना सिविल लाइन पर IPC की धारा 305(A) BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अगले ही दिन आरोपियों को अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया जब वे चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तारी के बाद धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी भी की गई। पुलिस टीम: इस सफल अनावरण में थाना सिविल लाइन की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में शामिल थे –उप निरीक्षक चमन गिरी कांस्टेबल श्यामवीर, अनुज कुमार, सोविंद्र वैसला, सुमित कुमार, कुलदीप कुमार पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular