स्टेट हेड ब्यूरो चीफ -भूदेव प्रेमी
दातागंज /बदायूं थाना दातागंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 155 ग्राम स्मैक, एक नाजायज चाकू और 22,025 रुपये नकद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई स्मैक की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेंद्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के.के. तिवारी के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक दातागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्यवाही अंजाम दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम फिरोजपुर बझा निवासी राधा कृष्ण उर्फ मटरू को कल्यानपुर तिराहे के पास ब्रह्मदेव महाराज के पीपल के पेड़ के नीचे से दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक, एक अवैध चाकू और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाइयों अनिल और सुधीर के साथ मिलकर स्मैक की खरीद-फरोख्त करता है। उनका यह नेटवर्क बरेली से संचालित होता है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल प्रेमवीर शामिल रहे।– सोशल मीडिया सेल, टाइम 7 न्यूज़