Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशश्रावण मास में ज़िले में भारी मध्यम, हल्के वाहनों के...

श्रावण मास में ज़िले में भारी मध्यम, हल्के वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी

बदायूं: श्रावण मास के दृष्टिगत जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा यातायात को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से बदायूं व आसपास के मार्गों पर चलने वाले भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के लिए नया ट्रैफिक डायवर्जन / मार्ग व्यवस्था प्लान जारी कर दिया गया है। यह व्यवस्था दिनांक 11 जुलाई 2025 की रात 8 बजे से प्रभावी होगी। मुख्य डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार है –1️⃣ फर्रुखाबाद / शाहजहांपुर से आगरा / दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन:➡️ उसावाँ-म्याऊँ चौकी → डहरपुर → दातागंज → बेलाडांडी → फतेहगंज पूर्वी (बरेली) → ऑवला → बिसौली → सहसवान → गुन्नौर → नरौरा → अलीगढ़ होते हुए। बरेली से आगरा / दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन:➡️ गैनी → ऑवला → बिसौली → सहसवान → गुन्नौर → नरौरा → अलीगढ़ होकर। मुरादाबाद से आगरा / दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन:➡️ बिसौली → सहसवान → गुन्नौर → नरौरा → अलीगढ़ होकर। मुरादाबाद / चंदौसी से फर्रुखाबाद / शाहजहांपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन: बिसौली → ऑवला → गैनी → बरेली → फतेहगंज पूर्वी → बेलाडांडी → दातागंज → डहरपुर → म्याऊँ → उसावाँ होकर। कासगंज / आगरा / दिल्ली से मुरादाबाद / बरेली / फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन: अलीगढ़ → नरौरा → सहसवान → बिसौली → ऑवला → गैनी → बरेली → फतेहगंज पूर्वी → बेलाडांडी → दातागंज → डहरपुर → म्याऊँ → उसावाँ होकर। बदायूं से बरेली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें / हल्के वाहन: नवादा चौकी → कुंवरगांव → आँवला → अलीगंज → गैनी → रामगंगा → लाल फाटक होकर।बदायूं से कासगंज / आगरा / दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें / हल्के वाहन: खेड़ा → नवादा चौकी → बिसौली → सहसवान → गुन्नौर → नरौरा → अलीगढ़ होकर।बदायूं से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली रोडवेज बसें / हल्के वाहन: रोडवेज बस स्टैण्ड → पुलिस लाइन चौराहा → दातागंज तिराहा → रेलवे क्रॉसिंग → बेलाडांडी → जैतीपुर → मदनापुर → जलालाबाद होकर।बदायूं नगर से एटा / अलीगढ़ की ओर जाने वाले हल्के वाहन:जालंधरी सराय रोड → शेखुपुर → कादरचौक → कादराबाद होकर। यातायात पुलिस का आग्रह:सभी वाहन चालक प्रशासन द्वारा जारी इस डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और मार्ग में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करें। यह व्यवस्था श्रावण मास में श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular