Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशहत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई गंभीर में है...

हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई गंभीर में है शामिल

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेवप्रेमी

बदायूं थाना बिल्सी पुलिस ने ग्राम शहजादनगर खेडा में हुई हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त रेवाराम उर्फ रंजीत पुत्र बनवारी जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कृष्ण कान्त सरोज व क्षेत्राधिकारी बिल्सी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई।दिनांक 03 जुलाई की रात लगभग 11 बजे ग्राम शहजादनगर खेडा में रामपाल शर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र मुनेन्द्र की तहरीर पर थाना बिल्सी में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।गिरफ्तार अभियुक्त रेवाराम को आज 05 जुलाई को ग्राम खुलैट के पास प्यारे लाल के ट्यूबवेल पर बनी मड़ैया से हत्या में प्रयुक्त हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।रेवाराम के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या, बलात्कार, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 राममेहर सिंह, उ0नि0 संजीव कुमार, उ0नि0 मोहित नैन, हे0का0 अजय कुमार, का0 ललित कुमार।जनसंपर्क कार्यालयजनपद बदायूँ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular