India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकैश ट्रांजेक्शन के नाम पर नई ठगी, 'एमरजेंसी' बताकर युवक ने लिया...

कैश ट्रांजेक्शन के नाम पर नई ठगी, ‘एमरजेंसी’ बताकर युवक ने लिया 15150 रुपए, अकाउंट होल्ड करवा फरार

रिपोर्ट -सुधीर कुमार

थाना भवन /शामलीनई घास मंडी थाना भवन में ठगी की एक नई वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 26 जून दोपहर करीब 12:33 पर एक युवक पुनीत अग्रवाल की दुकान पर पहुंचा। युवक ने खुद को मजबूर बताते हुए कहा कि उसे तत्काल कैश की जरूरत है, जिसके बदले वह पुनीत अग्रवाल के खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर देगा। युवक ने अपना नाम ‘पुखराज’ बताया, जो बाद में बैंक ट्रांजेक्शन में भी दर्ज नजर आया।दुकानदार पुनीत अग्रवाल ने उसकी मजबूरी समझते हुए विश्वास किया और युवक के ट्रांसफर किए गए 15,150 रुपए अपने खाते में दिखने के बाद उसे नगद राशि दे दी। युवक नगद लेकर तुरंत चला गया।29 जून को जब दुकानदार को अपने खाते में होल्ड की जानकारी मिली, तो वह तुरंत बैंक गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि जिस व्यक्ति ने पैसे ट्रांसफर किए थे, उसी ने खाते पर होल्ड लगवाया है। हैरान दुकानदार ने साइबर सेल में शिकायत की।साइबर सेल की जांच में पता चला कि जिसने पैसा ट्रांसफर किया, उसकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष है। जब ट्रांजेक्शन से जुड़े नंबर पर संपर्क किया गया तो जवाब मिला कि मेरी उम्र 70 से 75 वर्ष है मैं राजस्थान का रहने वाला हूं और मेरे अकाउंट से लगभग 403000 निकल गए हैं जब मैं अपना नंबर चलवाया तब मैंने जितनी भी ट्रांजैक्शन उसके द्वारा की गई उनको होल्ड कर दिया था”मैं हरिद्वार से राजस्थान के लिए जा रहा था, तभी मेरा मोबाइल चोरी हो गया, इसलिए मैंने नंबर होल्ड पर लगवा दिया।”लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी का मोबाइल चोरी हो जाता है तो क्या ठग को पासवर्ड, ओटीपी जैसी जानकारी मिल जाती है जिससे वह आराम से किसी के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सके? पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।पीड़ित दुकानदार पुनीत अग्रवाल ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि कोई भी अंजान व्यक्ति यदि ‘एमरजेंसी’ का हवाला देकर खाते में पैसे गिराकर नगद लेने की मांग करे तो सतर्क रहें। जब तक पैसे पूरी तरह कन्फर्म और क्लीयर न हो जाएं, नगद न दें।इस तरह की ठगी से बचें, फोटो में ट्रांजैक्शन करने वाले व्यक्ति की पहचान बताने वाले को ₹1100 इनाम दिया जाएगा एवम बताने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी ।साथ ही व्यापारी द्वारा सूचना देने के लिए फोन नम्बर भी जारी किए है।9760960009843012173880774273378979346043

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular