India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबाइक चोर गिरफ़्तार: चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामदथाना उझानी पुलिस की बड़ी...

बाइक चोर गिरफ़्तार: चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामदथाना उझानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ : भूदेव प्रेमी

उझानी (बदायूं), :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत उझानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना उझानी पुलिस ने वर्ष 2023 में दर्ज बाइक चोरी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कछला घाट के पास रेलवे पटरी की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त पंकज साहू पुत्र सोहनलाल, निवासी हुसैनपुर थाना सोरों जनपद कासगंज (वर्तमान पता ग्राम नगरिया, थाना सोरो) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से दो चोरी की बाइकें बरामद हुईं—एक HF Delux (बिना नंबर प्लेट) तथा दूसरी मोटरसाइकिल (UP87C9689)।घटना का विवरण:अभियुक्त पंकज साहू ने अपने साथियों के साथ वर्ष 2023 में कछला गंगा घाट से एक अपाचे बाइक चोरी की थी, जिसके संबंध में मु.अ.सं. 446/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था। आज उसी मामले से जुड़े अभियुक्त को दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके तहत अभियुक्त के विरुद्ध एक और मुकदमा—मु.अ.सं. 261/25 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस भी पंजीकृत किया गया है।बरामदगी का ब्यौरा:1. HF Delux (बिना नंबर प्लेट), रंग- लाल काला, चेसिस नं.- MBLHA7153J9E10665, इंजन नं.- HA11EMJ9E204722. मोटर साइकिल (UP87C9689), रंग- लाल काला, चेसिस नं.- MBLHARO57H9F0207, इंजन नं.- HA11EPH9F22112अपराधिक इतिहास:गिरफ्तार अभियुक्त पर बदायूं व कासगंज जनपदों में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बाइक चोरी व अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। इनमें मु.अ.सं. 700/24, 509/24, 510/24, 402/23, 446/23 और 261/25 प्रमुख हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:उ0नि0 श्री कपिल कुमारका0 सतेन्द्र कुमारका0 श्यामवीर सिंहउक्त कार्रवाई से थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी तथा लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।— सोशल मीडिया सेल, जनपद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular